20 को आयेंगे नीतीश प्रशासनिक तैयारी तेज

Published at :14 Dec 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
20 को आयेंगे नीतीश प्रशासनिक तैयारी तेज

औरंगाबाद शहर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 दिसंबर की शाम औरंगाबाद पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री का आगमन 23 दिसंबर को होना निर्धारित था, लेकिन अब यह 20 दिसंबर को हो गया है. मुख्यमंत्री विश्राम के बाद 21 दिसंबर को ओबरा प्रखंड के […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 दिसंबर की शाम औरंगाबाद पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री का आगमन 23 दिसंबर को होना निर्धारित था, लेकिन अब यह 20 दिसंबर को हो गया है.
मुख्यमंत्री विश्राम के बाद 21 दिसंबर को ओबरा प्रखंड के उब पंचायत के उब गांव में तथा रफीगंज के बौर गांव में सात निश्चय कार्यक्रम के तहत किये गये शौचालय निर्माण को देखेंगे. 21 को ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दाउदनगर में है, जहां वह अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे. तीनों जगहों का अवलोकन करने के बाद 21 दिसंबर की शाम ढाई बजे के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे और सभी विभागों की फाइलों को खंगालेंगे. पता चला है कि सदर अस्पताल का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते है. अस्पताल की कमियां हाल-फिलहाल में अखबारों की सुर्खियों में रही हैं. मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर जिला प्रशासन दो माह पूर्व से ही तैयारियों में जुटा है, जिसको लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज हर संभावित स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं़ सीएम के आगमन को लेकर अब तैयारियां और भी तेज हो गयी हैं. सूत्रों ने बताया कि यदि मौसम सही नहीं रहा, तो मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को सीधे दाउदनगर पहुंचेंगे़ उसके बाद ओबरा, रफीगंज और औरंगाबाद आकर कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे. 21 दिसंबर को ही गेट स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री चेतना सभा को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन