नियमित रक्तदान करने से स्वस्थ रहता है शरीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

रेडक्राॅस के सहयोग से देव अस्पताल में लगाया गया शिविर 50 समाजसेवियों ने किया रक्तदान औरंगाबाद शहर : रक्तदान महादान है. इससे बड़ा कोई दान नहीं होता. अगर खून के अभाव में किसी की जान चली जाती है तो ये समाज के लिये शर्म की बात है.औरंगाबाद शहर के देव अस्पताल में खून की जरूरतों […]
विज्ञापन
रेडक्राॅस के सहयोग से देव अस्पताल में लगाया गया शिविर
50 समाजसेवियों ने किया रक्तदान
औरंगाबाद शहर : रक्तदान महादान है. इससे बड़ा कोई दान नहीं होता. अगर खून के अभाव में किसी की जान चली जाती है तो ये समाज के लिये शर्म की बात है.औरंगाबाद शहर के देव अस्पताल में खून की जरूरतों को पूरा करने के लिये भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. 50 समाजसेवियो ने रक्तदान कर औरंगाबाद शहर में एक इतिहास रचा.
रक्तदान करने वाले समाजसेवियो ने कहा कि खून की कमी से जूझने वाले लोगों के लिये हमलोगो ने एक पहल की है ताकि रक्तदान करने वाले आगे आये. मौका था अस्पताल के पांचवीं वर्षगांठ का.रक्तदान शिविर का शुभारंभ अस्पताल के प्रबंधक व डा अभय कुमार ने किया. डाॅ अभय ने कहा कि रक्तदान से अनेक फायदे है. रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ तो रहता है ही दूसरे की भी जान बचाने में उसकी भूमिका निर्णायक होती है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में डाॅ आसित रंजन, अविनाश कुमार शरण, डाॅ मृत्युंजय कुमार, डाॅ वकील अहमद ने लगभग 400 मरीजो का नि:शुल्क इलाज किया. अस्पताल में जांच सुविधा भी मरीजों को मामूली दर पर दी गयी. मौके पर जिला पार्षद अनिल कुमार,शंकर यादवेंदू, युसूफ आजाद अंसारी, सतीश कुमार सिंह, अरुण यादव,संजय यादव, मुन्ना अजीज, सुरेंद्र यादव, मुरारी सोनी, उदय उज्जवल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




