शेरो-शायरी से जमी महफिल

Published at :07 Dec 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
शेरो-शायरी से जमी महफिल

औरंगाबाद सदर : अखिल भारतीय मुशायरे में एक बार फिर से औरंगाबाद के शायरो ने अपनी शेरो शायरी से लोगों को अपना दिवाना बना लिया. औरंगाबाद के नवीनगर टाउन हाल में सोमवार की रात अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन किया गया था. यह मुशायरा फ्रंट लाइन कोचिंग के निदेशक मो शमीउल्लाह के द्वारा आयोजित की […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : अखिल भारतीय मुशायरे में एक बार फिर से औरंगाबाद के शायरो ने अपनी शेरो शायरी से लोगों को अपना दिवाना बना लिया. औरंगाबाद के नवीनगर टाउन हाल में सोमवार की रात अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन किया गया था. यह मुशायरा फ्रंट लाइन कोचिंग के निदेशक मो शमीउल्लाह के द्वारा आयोजित की गयी,

जिसमें देश के जाने -माने शायरो ने अपनी उपस्थिति इस मंच पर दर्ज करायी. मुशायरा में शामिल मो कलीम राहत ,मो अरशद हुसैन,मो अबु तालिब रजा,डा अबरार सावन, फिरोज अख्तर फिरोज,इकबाल अख्तर दिल,गुलफाम सिद्धिकी,युसूफ जमील,पटना के अशर फरीदी,मिजापुर की विभा सिंह,बंगाल के परवेज कासमी,सासाराम के हसन इमाम, शगुफ्ता सासारामी ने अपने शेर जब इस अखिल भारतीय मुशायरे के मंच पर पढ़े तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी महफिल गूंज उठी. इस दौरान कार्यक्रम का संचालन अशर फरीदी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन