उर्वरक के इस्तेमाल में संयम बरतें किसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ. अंबा : कुटुंबा प्रखंड के किसान ई भवन में सोमवार को विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ,बीडीओ मनोज कुमार, जिप सदस्य अजय भूईंयां ,बीएओ यदुनन्दन यादव ने संयुक्त रूप से किया. उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने […]
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ.
अंबा : कुटुंबा प्रखंड के किसान ई भवन में सोमवार को विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ,बीडीओ मनोज कुमार, जिप सदस्य अजय भूईंयां ,बीएओ यदुनन्दन यादव ने संयुक्त रूप से किया. उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि विश्व भर में मृदा दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य है कि मिट्टी की गुणवत्ता पर हमारा विशेष ध्यान रहे. संपूर्ण विश्व का आधार समझी जानेवाली मिट्टी पर हीं हम टिके हैं.
चाहे कृषि का क्षेत्र हो अथवा आधारभूत संरचना का क्षेत्र हर क्षेत्र के विकास एवं ग्राह्य वस्तुओं के लिए मिट्टी की हम जीव जंतुओं के लिए सर्वोच्च साधन माना गया है. आधुनिक युग में सभी ओर विकासात्मक स्थितियां बन रहीं हैं और विकास के दौर में हम मानव नुकसान की चिंता किए बगैर आगे बढने को आतुर हैं.
इस विकास की दौर में हमारा कितना नुकसान हो रहा है हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिस प्रकार से हम मिट्टी में उपज बढाने के लिए बेतहाशा रसायन व उर्वरक का प्रयोग कर रहें हैं उससे मिट्टी की गुणवत्ता खतरे में है. अब वह दौर आ गया है कि उपज बढाने तथा मिट्टी संरक्षित रखने के लिए हमें समय समय पर उसकी जांच कराना तथा उर्वरक पर से निर्भरता कम करने की आवश्यकता है. इसे हम चेतनाकाल भी कह सकते है. इसी चेतना का रूप है विश्व मृदा दिवस. प्रमुख एवं जिप सदस्य ने उपस्थित किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया. बीएओ ने बताया कि अब तक प्रखंड के छह सौ किसानों को मिट्टी हेल्थ कार्ड दिा गया है. किसानों को अपने अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने तथा रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करने की बात बतायी गयी. इस अवसर पर किसान सलाहकार आकाश कुमार रमेश शर्मा धनंजय कुमार मनीष कुमार मंजय कुमार दीपक कुमार किसान अनिल ठाकुर रमेश कुमार सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




