बरातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच जख्मी

Published at :03 Dec 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
बरातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच जख्मी

औरंगाबाद शहर : बरातियों को लेकर लौट रही एक स्काॅर्पियो शहर के कर्मा मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में क्लब रोड के कैलाश पासवान, कर्मा रोड के रामाधार साव, अहरी के पंकज साव, सब्जी मंडी के शकील साव सहित पांच बराती जख्मी हो गये. सभी जख्मी लोगों को कुछ लोगों के सहयोग […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : बरातियों को लेकर लौट रही एक स्काॅर्पियो शहर के कर्मा मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में क्लब रोड के कैलाश पासवान, कर्मा रोड के रामाधार साव, अहरी के पंकज साव, सब्जी मंडी के शकील साव सहित पांच बराती जख्मी हो गये.
सभी जख्मी लोगों को कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों के अनुसार इनमें तीन लोगों को गंभीर जख्म लगा है.
घटना गुरुवार की देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार कर्मा रोड से सभी लोग देव में एक बरात में शामिल होने गये थे, लौटने के दौरान कर्मा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर वाहन डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें सभी जख्मी हो गये. इधर, फाॅर्म एरिया में एक अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर में मुकेश कुमार और अरुण कुमार नामक युवक जख्मी हो गये. घटना शुक्रवार की सुबह की है. दोनों का इलाज एक निजी क्लिनिक में किया गया. पता चला कि मुकेश और अरुण शाहपुर टिकरी मुहल्ले के रहनेवाले हैं. दोनों युवक एक शादी समारोह से शहर लौट रहे थे, इसी दौरान फार्म एरिया में एक अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी. पता चला कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है.
खाई में गिरी स्काॅर्पियो : हसपुरा. प्रखंड के सिहाड़ी नहर पुल के समीप स्काॅर्पियो के गड्ढे में चले जाने से 32 वर्षीय अखतरी खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. बताया जाता है कि स्काॅर्पियो डाल्टेनगंज से अमझरशरीफ उर्स मेला में जा रही थी.
वाहन जैसे ही सिहाड़ी नहर पुल के पास पहुंची कि चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा. वाहन पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. घायल महिला का निजी क्लिनिक में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए दाउदनगर सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घटना गुरुवार की रात लगभग आठ बजे की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन