प्रतिमा हटाने को लेकर गांधी नगर में आक्रोश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : उतर कोयल कॉलोनी गेट के समीप निर्माणाधीन मंदिर को हटाने के निर्देश के बाद गांधी नगर मुहल्ले के लोग आक्रोशित है. मां दुर्गा क्लब कमिटी एवं गांधी नगर मुहल्ले के अभिषेक कुमार, राम स्वरूप चौधरी,राम विनय सिंह, दिलिप कुमार,शशिकांत सिंह, सिंधु कुमारी,पुष्पा देवी,चंदन कुमार,रमेश कुमार, धनंजय सिंह सहित 21 लोगों ने जिलाधिकारी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : उतर कोयल कॉलोनी गेट के समीप निर्माणाधीन मंदिर को हटाने के निर्देश के बाद गांधी नगर मुहल्ले के लोग आक्रोशित है. मां दुर्गा क्लब कमिटी एवं गांधी नगर मुहल्ले के अभिषेक कुमार, राम स्वरूप चौधरी,राम विनय सिंह, दिलिप कुमार,शशिकांत सिंह, सिंधु कुमारी,पुष्पा देवी,चंदन कुमार,रमेश कुमार, धनंजय सिंह सहित 21 लोगों ने जिलाधिकारी के नाम एक आग्रह पत्र सौंपा है,जिसमें कहा है कि हम सभी कानून का आदर करते है.
उतर कोयल कॉलोनी के चहारदीवारी के बाहर खाली पड़े जमीन के एक कोना पर मां दुर्गा मंदिर निर्माणाधीन है. वर्षों से यहां लोग पूजा करने जाते है, लेकिन प्रतिमा को एक दिन के भीतर हटाने का निर्देश जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा दिया गया है. इससे मुहल्लावासी आक्रोशित है. अगर स्थिति यही रही तो हम लोग औरंगाबाद आगमन पर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे. इधर इस संबंध में मुख्य अभियंता ने बताया कि मंदिर गलत तरीके से बनाया गया है. जो बाहरी दुकान लगे है वह भी गलत है. इसके लिये जिलाधिकारी को लिखा गया है, उन्हें हटाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




