ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक जख्मी, तीन हुए रेफर

Published at :23 Nov 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक जख्मी, तीन हुए रेफर

अंबा : अंबा थाना क्षेत्र के छक्कनबार के समीप एनएच 139 पथ पर ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार ऑटो अंबा की ओर से जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी दूसरे ऑटो में टक्कर मार कर पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार […]

विज्ञापन
अंबा : अंबा थाना क्षेत्र के छक्कनबार के समीप एनएच 139 पथ पर ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार ऑटो अंबा की ओर से जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी दूसरे ऑटो में टक्कर मार कर पलट गया.
इस घटना में ऑटो सवार बरवाडीह निवासी रघुनंदन यादव व फुलमतीया देवी, हड़िया गांव की किरण देवी, कुटुंबा के मो सुलतान अंसारी समेत अन्य लोग घायल हो गए. इन चारों का इलाज अंबा के एक निजी क्लिनिक में कराया गया. जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. ऑटोचालक वाहन समेत फरार हो गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है. अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन