साधना करनेवाला व्यक्ति ही बन सकता है संगीतज्ञ

Published at :21 Nov 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
साधना करनेवाला व्यक्ति ही बन सकता है संगीतज्ञ

दाउदनगर अनुमंडल : वेब पोर्टल दाउदनगर डॉट इन एवं नव ज्योति शिक्षा निकेतन के संयुक्त तत्वाधान में गायन प्रतियोगिता दाउदनगर की आवाज का आयोजन नव ज्योति शिक्षा निकेतन परिसर में किया गया, जिसका उद्घाटन वरिष्ठ रंगकर्मी ब्रजेश कुमार, दिनु प्रसाद, फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक रघुवंश मणि पांडेय ने संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : वेब पोर्टल दाउदनगर डॉट इन एवं नव ज्योति शिक्षा निकेतन के संयुक्त तत्वाधान में गायन प्रतियोगिता दाउदनगर की आवाज का आयोजन नव ज्योति शिक्षा निकेतन परिसर में किया गया, जिसका उद्घाटन वरिष्ठ रंगकर्मी ब्रजेश कुमार, दिनु प्रसाद, फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक रघुवंश मणि पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. रंगकर्मी ब्रजेश कुमार ने कहा कि संगीत एक तपस्या है और साधने वाला व्यक्ति ही संगीतज्ञ बनता है.

यहां की भूमि संगीत के लिए उर्वर है. आचार्य रघुवंश मणी पांडेय ने कहा कि इस आयोजन से दाउदनगर के छुपे कलाकारों की पहचान होगी. वेदों में भी संगीत की चर्चा है. वैदिक काल से ही संगीत की प्रधानता है. दीनु प्रसाद ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह अत्यंत ही सराहनीय प्रयास है. वेब पोर्टल के संचालक इरसाद अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उदेश्य आर्ट एण्ड कल्चर के साथ-साथ हिडेन टैलेंट और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना है. नव ज्योति शिक्षा निकेतन के निदेशक नीरज कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया.निर्णायक की भूमिका में दीनु प्रसाद, ब्रजेश कुमार, अनुप सिंहा एवं धर्मवीर भारती रहे। संचालन मशहुर फिल्म निर्देशक एवं औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ रंगकर्मी आफताब राणा ने किया. सह संचालक संतोष अमन रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन