एसबीआइ के रोकड़ पदाधिकारी को हत्या की धमकी

Published at :20 Nov 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ के रोकड़ पदाधिकारी को हत्या की धमकी

नवीनगर : भारतीय स्टेट बैंक नवीनगर के रोकड़ पदाधिकारी अतुल कुमार के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी मिली है. इस बात की जानकारी मोबाइल से पीड़ित ने पुलिस को दी है. साथ ही, इसका लिखित आवेदन स्थानीय थाना को भी देने की बात कही है. पदाधिकारी दहशत व डर की अधिकता के […]

विज्ञापन

नवीनगर : भारतीय स्टेट बैंक नवीनगर के रोकड़ पदाधिकारी अतुल कुमार के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी मिली है. इस बात की जानकारी मोबाइल से पीड़ित ने पुलिस को दी है. साथ ही, इसका लिखित आवेदन स्थानीय थाना को भी देने की बात कही है. पदाधिकारी दहशत व डर की अधिकता के कारण नवीनगर शहर को छोड़ अन्यत्र जगह चला गया है.

इस बात की सूचना शाखा प्रबंधक को लिखित रूप में देने की बात अतुल कुमार ने कही है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार से पूछने पर कहा कि हमें अब तक लिखित रूप में कोई आवेदन नहीं मिला है, जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. पुलिस अपने स्तर से जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन