व्रतियों ने किया खरना, आज देंगे पहला अर्घ

Published at :06 Nov 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
व्रतियों ने किया खरना, आज देंगे पहला अर्घ

सूर्यनगरी में उमड़ा जन सैलाब, छठ गीतों से वातावरण हुआ भक्तिमय औरंगाबाद नगर : शहर से लेकर गांव तक माहौल छठमय बना हुआ है. शनिवार को व्रतियों ने सरोवर, तालाब, नदी आदि में स्नान कर दूध-चावल का खीर व रोटी बना कर खरना किया. खरना के साथ ही व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू हो गया. […]

विज्ञापन

सूर्यनगरी में उमड़ा जन सैलाब, छठ गीतों से वातावरण हुआ भक्तिमय

औरंगाबाद नगर : शहर से लेकर गांव तक माहौल छठमय बना हुआ है. शनिवार को व्रतियों ने सरोवर, तालाब, नदी आदि में स्नान कर दूध-चावल का खीर व रोटी बना कर खरना किया. खरना के साथ ही व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू हो गया. खरना को लेकर सूर्य मंदिर, देव स्थित तालाब, सोन नदी तट, अदरी नदी तट पर मेले सा माहौल लगा रहा. छठ के पारंपरिक गीत गाते हुए व्रती तालाब, नदी, सरोवर पहुंचे और स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की.
काफी संख्या में व्रतियों ने घर व कुआं पर स्नान किया. रविवार को छठव्रती अस्तलगामी भगवान भास्कर को अर्घ देंगे. जबकि, सोमवार को प्रात: उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ देकर व्रत समाप्त करेंगे. लाखों की संख्या में छठव्रती अपने-अपने वाहनों से देव पहुंच गये हैं. रूम व धर्मशाला के बाद जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये पंडाल भी व्रतियों व उनके परिजनों से भर गये हैं. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में नदी, नाला, नहर, तालाब, पोखर, सरोवर पर अर्घदान करेंगे. इसके लिए ग्रामीण द्वारा छठ घाट बनाया गया है. शनिवार को पूरे दिन बाजार में छठ पर्व में उपयोग होनेवाली सामग्रियाें की खरीदारी उल्लासपूर्वक की. महंगाई के बावजूद भी लोगों ने जम कर खरीदारी की. बाजार में चलने की जगह नहीं थी. सुबह से लेकर शाम तक बाजार में खरीदारी को लेकर दुकानों पर भीड़ लगी रही.
केला 60 रुपये दर्जन, तो अंगूर बिका 200 रुपये किलो
छठ पर्व के पूजा सामग्रियों की खरीदारी करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में दिनभर लगी रही. श्रद्धालुओं ने पहुंच कर वस्तुओं की खरीदारी की. दूसरे दिन भी वस्तुओं की कीमतों में उछाल देखा गया. इस बार मिट्टी का चूल्हा 100 रुपये व ढक्कन 25 रुपये में बिका. सूप 60 रुपये, दउरा 100 रुपये तक बिके. फलों की कीमतों में भी उछाल देखा गया. केला 60 रुपये दर्जन, अंगूर 200 रुपये किलो, सेव 100 से 180 रुपये किलो, शरीफा 100 रुपये किलो, संतरा 120 रुपये किलो, नारियल 25 रुपये पीस, अनारस 40 रुपये पीस, नींबू 30 रुपये पीस, ईख 40 रुपये जोड़ा तक बेचे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन