भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुआ देव मेला

औरंगाबाद कार्यालय : सूर्यनगरी के नाम से विख्यात देव में लगनेवाले चार दिवसीय छठ मेला भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया. जिले की प्रभारी मंत्री सह सरकार की पर्यटन मंत्री अनिता देवी के साथही स्थानीय विधायक आनंद शंकर, जिला पदाधिकारी कंवल तनुज, एसपी सत्यप्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. […]
औरंगाबाद कार्यालय : सूर्यनगरी के नाम से विख्यात देव में लगनेवाले चार दिवसीय छठ मेला भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया. जिले की प्रभारी मंत्री सह सरकार की पर्यटन मंत्री अनिता देवी के साथही स्थानीय विधायक आनंद शंकर, जिला पदाधिकारी कंवल तनुज, एसपी सत्यप्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उद्घाटन के मौके पर उप विकास आयुक्त संजीव सिंह, बीससूत्री के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद,
जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुडडू, जिला पार्षद शंकर यादवेंदू, अनिल कुमार, देव मुखिया उमा देवी, संजीव सिंह सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. उद्घाटन के बाद जिला प्रशासन द्वारा मंचासीन पदाधिकारियों को सूर्य देव का प्रतीक चिह्न और फूल के गुच्छे देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहा कि भगवान सूर्यदेव की महिमा का वर्णन इनकी नगरी में आकर करना कठिन है. सूर्य सृष्टि के साक्षात देवता हैं. यहां आनेवाले लाखों लोगों में अटूट आस्था और विश्वास दिखाई देती है. मेरा पूरा प्रयास होगा कि यहां आनेवाले छठ व्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिये जिला प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




