ग्रामीणों ने की पेंशन नहीं मिलने की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल). गोरडीहां पंचायत के बाबू अमौना, नोनार समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने करीब साल भर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की है. तिलेशरी कुंवर, राजेन्द्र राम, रजिया कुंवर, हृदयानंद पाठक, ज्ञानी राम, देवमुनि कुंवर, प्रभावती कुंवर, लालदेव साव, रामस्वरूप यादव समेत अन्य पेंशन लाभुकों द्वारा बीडीओ को लिखे आवेदन में […]
विज्ञापन
दाउदनगर (अनुमंडल). गोरडीहां पंचायत के बाबू अमौना, नोनार समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने करीब साल भर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की है.
तिलेशरी कुंवर, राजेन्द्र राम, रजिया कुंवर, हृदयानंद पाठक, ज्ञानी राम, देवमुनि कुंवर, प्रभावती कुंवर, लालदेव साव, रामस्वरूप यादव समेत अन्य पेंशन लाभुकों द्वारा बीडीओ को लिखे आवेदन में कहा गया है कि उनको जून 2015 से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिला है, जिसके कारण पेंशनधारी पन्द्रह महीने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. कुछ पेंशनधारियों का निधन भी हो चुका है. कुछ ने बताया कि अप्रैल महीने में चार माह का पेंशन मिली थी. उस समय भी करीब एक सौ से भी अधिक लोग पेंशन पाने से वंचित रह गये थे.
क्या कहते हैं बीडीओ : इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अशोक प्रसाद ने कहा कि राशि का आवंटन नहीं होने के कारण पेंशन नहीं बांटा गया है. फरवरी 2015 में कम राशि आयी थी और आवंटन के अनुसार लाभुकों के बीच राशि बांटी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




