पीएचसी के पास लगा रहता है कूड़े का ढेर

Published at :10 Sep 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी के पास लगा रहता है कूड़े का ढेर

दाउदनगर (अनुमंडल). स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में नगर पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर कूड़े का ढेर लगा रहता है. आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा कचड़ा इसी खाली पड़ी जमीन पर फेंका जाता है. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान के बगल में गंदगी व्याप्त होने से परेशानी उत्पन्न होती है. गंदगी के […]

विज्ञापन
दाउदनगर (अनुमंडल). स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में नगर पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर कूड़े का ढेर लगा रहता है. आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा कचड़ा इसी खाली पड़ी जमीन पर फेंका जाता है. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान के बगल में गंदगी व्याप्त होने से परेशानी उत्पन्न होती है. गंदगी के कारण दुर्गंध उत्पन होते रहती है.
यह स्थान दाउदनगर-बारुण रोड पर अवस्थित है, जहां महादलितों की आबादी निवास करती है. बारुण की ओर आवागमन करने वाले ऑटो इसी स्थान पर रोड पर ही लगाये जाते हैं. कई बार इस स्थान को ऑटो स्टैंड के रूप में शिफ्ट करने की चर्चाएं उठी, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन