भखरूआं मोड़ पर रहा जाम का नजारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआं मोड़ पर बुधवार की दोपहर भयंकर जाम का नजारा दिखा. वैसे तो भखरूआं मोड़ पर जाम लगना एक आम बात सी हो गई है, लेकिन आम तौर पर दोपहर के समय भयंकर जाम का नजारा दिखता है. बुधवार को भी इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली. विभिन्न विद्यालयों से छुट्टी […]
विज्ञापन
अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआं मोड़ पर बुधवार की दोपहर भयंकर जाम का नजारा दिखा. वैसे तो भखरूआं मोड़ पर जाम लगना एक आम बात सी हो गई है, लेकिन आम तौर पर दोपहर के समय भयंकर जाम का नजारा दिखता है. बुधवार को भी इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली.
विभिन्न विद्यालयों से छुट्टी के बाद जब स्कूल वाहन भखरूआं मोड़ पर पहुंचे, तो वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पडा. इसके अलावे अन्य वाहन एवं दो पहिया वाहन चालक भी जाम में फंसे रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक जाम लगा रहा. जाम की स्थिति भखरूआं से बाजार रोड, एनएच-98 स्थित पटना रोड, औरंगाबाद रोड एवं गया रोड में भी देखी गयी. दाउदनगर थाना के अवर निरीक्षक बी एस मोची के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंच कर जाम को हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




