सूही पंचायत के लोगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

Published at :08 Sep 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
सूही पंचायत के लोगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

विधायक ने िदया आश्वासन अंबा. कुटुंबा विधायक राजेश राम बुधवार को प्रखण्ड के सूही पंचायत के देवरिया अंबा शाही, विशुनपुर खपिया तथा गोलगरीबा गांव का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने गांव की नली गली को देखा. उन्होंने देवरिया अंबा शाही एवं विशनपुर में नली गली का पक्कीकरण सूही गांव में सामुदायिक भवन खपिया में […]

विज्ञापन
विधायक ने िदया आश्वासन
अंबा. कुटुंबा विधायक राजेश राम बुधवार को प्रखण्ड के सूही पंचायत के देवरिया अंबा शाही, विशुनपुर खपिया तथा गोलगरीबा गांव का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने गांव की नली गली को देखा.
उन्होंने देवरिया अंबा शाही एवं विशनपुर में नली गली का पक्कीकरण सूही गांव में सामुदायिक भवन खपिया में पीसीसी पथ गोलगरीबा गांव में अम्बा नबीनगर पथ से गांव तक सड़क बनाये जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. देवरिया गांव के ग्रामीणों की मांग पर गांव में ट्रांसफाॅर्मर तथा सौर ऊर्जा लाइट लगवाने का भी आश्वासन दिया.
विधायक के साथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह, भोला सिंह ,रामाकांत पांडेय, रामपति राम, विजय मेहता, अजय राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. पिछले मंगलवार को विधायक ने रेफरल अस्पताल कुटुंबा का निरीक्षण किया था. जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में रोगी कक्ष में गंदगी का अंबार लगा था. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस तरह की स्थिति बरदाश्त करने योग्य नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन