हथकड़ी छोड़ा कर कोर्ट परिसर से भागा आरोपित

Published at :30 Jun 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
हथकड़ी छोड़ा कर कोर्ट परिसर से भागा आरोपित

<p>औरंगाबाद (नगर) : किस तरह आरोपितों को पकड़ कर पुलिस न्यायालय भेजती है, इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब दहेज प्रताड़ना का एक आरोपित दो चौकीदारों से हथकड़ी छुड़ा कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया. हालांकि, न्यायालय के बाहर सुरक्षा में तैनात नगर थाना के दारोगा आनंद कुमार व पुलिसकर्मियों ने भाग रहे […]

विज्ञापन

<p>औरंगाबाद (नगर) : किस तरह आरोपितों को पकड़ कर पुलिस न्यायालय भेजती है, इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब दहेज प्रताड़ना का एक आरोपित दो चौकीदारों से हथकड़ी छुड़ा कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया. हालांकि, न्यायालय के बाहर सुरक्षा में तैनात नगर थाना के दारोगा आनंद कुमार व पुलिसकर्मियों ने भाग रहे आरोपित छोटू चंद्रवंशी निवासी सलैया को पकड़ लिया.</p><p>इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में समर्पित कर उसे जेल भेज दिया. कोर्ट से फरार आरोपित के बारे में जानकारी देते हुए सलैया थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उस पर दहेज प्रताडना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसके बाद न्यायालय द्वारा उसे गिरफ्तार करने के लिए वारंट निर्गत किया गया था. गुरुवार की सुबह सूचना मिली थी कि छोटू चंद्रवंशी घर पर आया हुआ है. सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. फिर थाने के चौकीदार रामबचन प्रसाद, हरिद्वार प्रसाद के द्वारा उसे न्यायालय भेजा गया था. इस दौरान कोर्ट परिसर से भागने का प्रयास किया है. इसमें किस स्तर पर चूक हुई है, इसकी जांच की जा रही है.</p>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन