सिनेमा हॉल के मालिक पर जानलेवा हमला

Published at :28 Jun 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
सिनेमा हॉल के मालिक पर जानलेवा हमला

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के नरेंद्र टॉकीज सिनेमा हॉल के मालिक नरेंद्र प्रसाद पर जानलेवा हमले की घटना हुई है. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी बताये गये हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया. […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के नरेंद्र टॉकीज सिनेमा हॉल के मालिक नरेंद्र प्रसाद पर जानलेवा हमले की घटना हुई है. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी बताये गये हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. खबर लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं हो सकी थी. वैसे, नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने सिनेमा हॉल मालिक पर हुए हमले की पुष्टि की है.अब पुलिस घायल सिनेहाउस मालिक के बयान का इंतजार कर रही है.
पता चला है कि यह घटना रविवार की देर शाम हुई थी. लेकिन, पुलिस को जानकारी तब मिली,जब सिनेमा हॉल के मालिक को सदर अस्पताल से दूसरी जगह रेफर किया गया. वैसे यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह भी पता चला है कि श्री प्रसाद के शरीर में अंदरूनी चोट लगी थी, जिससे वह पुलिस के सामने बयान देने की स्थिति में नहीं थे. हालांकि, इस बीच उनकी हालत में सुधार है और माना जा रहा है कि जल्दी ही पुलिस उनका बयान लेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन