नगर पर्षद के वार्ड 31 के नये इलाके भी हुए विकसित

Published at :15 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद के वार्ड 31 के नये इलाके भी हुए विकसित

नगर पर्षद के वार्ड 31 के नये इलाके भी हुए विकसित खुले में शौच से गंदा रहते हैं मुहल्ले (फोटो नंबर-16,17,18)कैप्शन- सड़क निर्माण के लिये मरम्त का कार्य जारी, वार्ड में लगा सोलर लाइट, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार औरंगाबाद (सदर)नगर पर्षद के वार्ड संख्या 31 में वार्ड पार्षद के प्रयास दिखने लगे हैं. कुछ […]

विज्ञापन

नगर पर्षद के वार्ड 31 के नये इलाके भी हुए विकसित खुले में शौच से गंदा रहते हैं मुहल्ले (फोटो नंबर-16,17,18)कैप्शन- सड़क निर्माण के लिये मरम्त का कार्य जारी, वार्ड में लगा सोलर लाइट, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार औरंगाबाद (सदर)नगर पर्षद के वार्ड संख्या 31 में वार्ड पार्षद के प्रयास दिखने लगे हैं. कुछ वर्ष पहले नगर पर्षद का सबसे उपेक्षित वार्ड था. वार्ड का क्षेत्रफल काफी बड़ा था, पर यहां आबादी कम थी. लेकिन, पिछले पांच वर्षों में इस वार्ड में बहुत मकान बने और नये इलाके भी विकसित हुए. जनसंख्या के हिसाब से इस वार्ड में काफी बढ़ोतरी हुई होगी. नये मकान बनने के कारण इस वार्ड में सबसे बड़ी समस्या नाली निकासी, जलजमाव , पानी व कच्ची सड़क थे. पर, पिछले तीन वर्षों में वार्ड पार्षद द्वारा इस पर किया गया. काम लोगों को इस समस्या से धीरे-धीरे बाहर निकाल रहा है. वार्ड में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की कोई आवश्यकता नहीं दिखती है. इस वार्ड का अधिकतर भाग अदरी नदी से सटे होने के कारण कचरा प्रबंधन सरल है. जागरूक लोग अपने घरों का कचरा नदी के किनारे फेंक आते हैं. वार्ड के तिवारी बिगहा में जलजमाव की समस्या काफी दिनों से थी. जहां अब सड़क बनने से जलजमाव से मुक्ति होगी. यहां के लोग बताते हैं कि स्वच्छता पर भी वार्ड में काम किया गया है. पर लोगों की मानसिकता नहीं बदल रही है. खुले में शौच करने की प्रवृति से वार्ड का चौधरी नगर, तिवारी बिगहा व गंगटी मुहल्ला गंदा रहता है. मना करने पर भी लोग स्वच्छता का ख्याल नहीं रखते. वार्ड में पेयजल समस्या का समाधान किया गया है. वार्ड के लोग बताते हैं कि तीन वर्षों में दर्जनों चापाकल लगे हैं. सरकारी चापाकलों से लोगों को काफी लाभ पहुंचा है. वार्ड के इलाके के सारे हिस्सों में नये काम जारी हैं. मलिन बस्ती पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है.———————- लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ 2013 तक वार्ड में किसी प्रकार का कोई विकास नहीं दिखता था. वार्ड में हाल के दिनों में बहुत से काम हुए हैं. खासकर सड़क व नाली के बनने से लोगों को लाभ पहुंचा है. वार्ड में जलजमाव की समस्या बहुत गंभीर थी. धीरेंद्र कुमार, तिवारी बिगहावार्ड में सड़क बनाने के लिए काम लगा हैं. साथ में नाली भी बन रही है. नये इलाके के लोगों को लाभ मिल रहा है. पहले नाली निकासी, पेयजल व रोशनी की बहुत दिक्कत थी, सड़क भी नहीं थी. पर अब इन समस्याओं से हम सभी मुक्त हो रहे हैं.श्याम कुमार, चौधरी नगरपिछले तीन वर्षों में वार्ड की सूरत बदली है. वार्ड में रोशनी के लिए लाइट की व्यवस्था की गयी है. सड़क व नाली पर काम किया गया. नये इलाके के लोगों को भी तरजीह दी जा रही है, ये अच्छी पहल है. रणविजय कुमार यादव, बैजनाथ बिगहास्वच्छता के लिहाज से वार्ड के लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिला है. शौचालय बनने से वार्ड की स्वच्छता बढ़ी है. पर, लोगों की सोच बदलने के लिए नगर पर्षद से जागरूकता कार्यक्रम चलाना जरूरी है. आवास योजना का भी लाभ मिलने की सुगबुगाहट हो रही है.शंभु कुमार सिंह, गंगटी———————वार्ड पार्षद बबीता देवी के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार ने बताया कि वार्ड के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. वार्ड के बिराटपुर चौधरी नगर, तिवारी बिगहा, गंगटी, अनुग्रह नगर, गंगटी ग्रिड के समीप व बैजनाथ बिगहा में पीसीसी व नाली का निर्माण कराया गया है. कुछ जगहों पर अधूरे कार्य रह गये थे, उसे पूरा किया जा रहा है. वार्ड के इन्हीं मुहल्लों में 32 सोलर लाइट, 22 एलइडी व 12 सीएफएल लाइट लगी है. वार्ड में पेयजल के लिए 14 चापाकल लगाये गये हैं. स्वयं के पैसे से बैजनाथ बिगहा में एक कुएं की मरम्मत भी करायी गयी. स्वच्छता योजना के तहत वार्ड के 86 लोगों का नाम चयन कर शौचालय का लाभ दिया जा रहा है. इसमें से 10 लोगों के शौचालय बनकर तैयार हैं. आवास योजना के तहत लाभार्थियों का आवेदन नगर पर्षद में लिया जा रहा है. जिन्हें मकान के लिए दो-दो लाख रुपये मिलेंगे. वार्ड के विकास पर गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन