ऑनलाइन बिजली बिल जमा नहीं होने से परेशानी

दाउदनगर(औरंगाबाद). ऑनलाइन बिजली बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. दाउदनगर शहर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए तीन किलोमीटर दूर तरारी स्थित पावर स्टेशन जाना पड़ता है. पहले सहज वसुधा केंद्र में बिजली बिल जमा हो जाता था, जहां उपभोक्ताओं को शीघ्र रसीद मिल जाती थी. सहज वसुधा केंद्र […]
दाउदनगर(औरंगाबाद). ऑनलाइन बिजली बिल जमा नहीं होने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. दाउदनगर शहर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए तीन किलोमीटर दूर तरारी स्थित पावर स्टेशन जाना पड़ता है. पहले सहज वसुधा केंद्र में बिजली बिल जमा हो जाता था, जहां उपभोक्ताओं को शीघ्र रसीद मिल जाती थी. सहज वसुधा केंद्र में महिलाएं व बुजुर्ग भी जाकर बिजली बिल जमा कर देते थे. अब सहज वसुधा केंद्र में तकनीकी कारणों से बिजली बिल जमा नहीं हो पा रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सहज वसुधा केंद्र को चलानेवाले प्रणय कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा कमीशन नहीं दिये जाने से बिजली बिल जमा करना बंद कर दिया गया है. इधर, उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली बिल जमा करने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है. बिजली विभाग को प्रखंड मुख्यालय में एक इंटरनेट बिल काउंटर खोलना चाहिए, ताकि बिल जमा करने में सुविधा हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










