हर समस्या का होगा समाधान : सांसद

Updated at :26 Jan 2015 8:42 AM
विज्ञापन
हर समस्या का होगा समाधान : सांसद

औरंगाबाद (कोर्ट): ज्ञान व बुद्धि की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर शनिवार की रात विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरे दिन शहर में विभिन्न गली-मुहल्लों में पंडालों में स्थापित की गयी मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना व दर्शन करने का सिलसिला चला. फिर रात में श्रीकृष्ण नगर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट): ज्ञान व बुद्धि की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर शनिवार की रात विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरे दिन शहर में विभिन्न गली-मुहल्लों में पंडालों में स्थापित की गयी मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना व दर्शन करने का सिलसिला चला. फिर रात में श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला में पीएचइडी कॉलोनी के समीप स्टूडेंट क्लब द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. समारोह की अध्यक्षता मुखिया पिंटू सिंह व देखरेख भाजपा नेता सुनील शर्मा ने की.

इस दौरान सांसद ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्याप्त हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हाल ही में किसानों के हित के लिए उन्होंने पहल की है और उसमें थोड़ी सफलता भी मिली है. उत्तर कोयल नहर परियोजना की समस्याओं के निबटारे के लिए पिछले दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की गयी.

मुलाकात के दौरान अधूरे पड़े उत्तर कोयल नहर परियोजना की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया और अतिशीघ्र ठोस कदम बढ़ाते हुए परियोजना को पूरा करने में मदद करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि वह हर संभव सहायता करेंगे. किसानों के साथ-साथ शहर में रहने वाले लोगों के लिए भी विकास कार्य कराया जायेगा. उद्घाटन समारोह के बाद बाहर से आये कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से हुई.

फिर क लाकारों ने एक के बाद एक अपनी प्रस्तुति दी और पूरी रात लोगों का मनोरंजन किया. इस मौके पर भाजपा नेता धर्मेद्र शर्मा, सुनील सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय आदि उपस्थित थे. आयोजन में मोनी सिंह, पंचम सिंह, शिशु कुमार, राहुल कुमार, लूटन की भूमिका अहम रही. उधर, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के समीप भी सरस्वती पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन