औरंगाबाद में ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

औरंगाबाद :नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के समीप ट्रक और ऑटो के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति देखते हुए […]
औरंगाबाद :नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के समीप ट्रक और ऑटो के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रिसिअप थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव का रहनेवाला अजित कुमार था, जो महाराष्ट्र के नासिक से अपने भाई अजित कुमार व सहयोगी माली थाना क्षेत्र के बरियावा गांव निवासी राजन कुमार और कुटुंबा थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव निवासी रंजीत कुमार, राजेश कुमार के साथ नौकरी कर घर लौट रहा था. अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से अपना गांव जा रहे थे. जसोइया मोड़ के समीप जैसे ही ऑटो पहुंचा कि सड़क पर पूर्व से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी. वहीं अन्य लोग घायल हो गये. इस हादसे में ऑटो चालक गुड्डू भी घायल हो गया, जो जम्होर थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




