किसानों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही छलावा : प्रमोद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मदनपुर : मदनपुर प्रखंड सहित रफीगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को किसान संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले कांग्रेस के वरीय नेता प्रमोद सिंह के नेतृत्व में मदनपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह ने की. प्रमोद सिंह ने प्रदेश सरकार व केंद्र […]
विज्ञापन
मदनपुर : मदनपुर प्रखंड सहित रफीगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को किसान संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले कांग्रेस के वरीय नेता प्रमोद सिंह के नेतृत्व में मदनपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह ने की. प्रमोद सिंह ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को किसान व गरीब विरोधी बताया. मदनपुर व रफीगंज के किसानों के साथ पदाधिकारी व सरकार द्वारा बेईमानी किया गया है. इन दोनों प्रखंड में सरकार द्वारा सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गयी है.
विज्ञापन
न नहर है न कोई सिंचाई की व्यवस्था है. सबसे ज्यादा सुखाड़ की स्थिति मदनपुर व रफीगंज में है, फिर दोनों प्रखंड को सुखाड़ क्यो नहीं घोषित किया गया. इन प्रखंडों के पदाधिकारियों द्वारा किस तरह रिपोर्ट सौंपा गया है. इस मौके पर जाप नेता विजय उर्फ गोलू यादव ने कहा कि इन सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है केवल कागज पर ही काम किया जा रहा है.
धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह को समस्याओं से संबंधित 12 मांगों का एक पत्र सौंपा. मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कांग्रेस के वरीय नेता विनय सिंह, गोपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, विनय यादव, संजय शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, सुनील सिंह, प्रो संतोष सिंह, निखिल कुमार, संजय सिंह, प्रभु देव सिंह, रामानुज पासवान, उमेश यादव, सुधीर शर्मा, कुलविंदर यादव, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन