बंदूक व 19 कारतूस बरामद, दो लाइसेंस जब्त, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दाउदनगर : दाउदनगर पुलिस ने महमदपुर गांव के एक घर में छापेमारी घर के बैठकखाने से एक डीबीबीएल बंदूक व 19 गोली बरामद किया गया है. यह कार्रवाई सोमवार की शाम दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गयी. एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता […]
विज्ञापन
दाउदनगर : दाउदनगर पुलिस ने महमदपुर गांव के एक घर में छापेमारी घर के बैठकखाने से एक डीबीबीएल बंदूक व 19 गोली बरामद किया गया है. यह कार्रवाई सोमवार की शाम दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गयी. एसडीपीओ राजकुमार तिवारी ने दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महमदपुर निवासी देववंश महतो के घर पर छापेमारी के क्रम में एक डीबीबीएल बंदूक एवं 19 गोली बरामद किया गया है.
बरामद गोली में 15 गोली 12 बोर के और चार गोली (भरावट) 12 बोर के शामिल है. बंदूक के साथ एक ही नाम का दो लाइसेंस भी जब्त किया गया है, जो वाराणसी से मनीष कुमार सिंह के नाम से निर्गत है और दोनों पर वाराणसी शस्त्र दंडाधिकारी का मुहर लगा हुआ है. फोटो का मिलान किया गया, लेकिन फोटो मिल नहीं रहा है. ऐसा भी संभव है कि फोटो नया-पुराना हो. लेकिन, ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों एक ही व्यक्ति के नाम हैं.
एसडीपीओ ने बताया कि जो दो लाइसेंस जब्त किया गया है, वह मनीष कुमार सिंह के नाम से है और दोंनो का लाइसेंस नंबर एक ही है. इससे स्पष्ट होता है कि जालसाजी की गयी है. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गलत तरीके से कूट रचना कर हथियार रखने के आरोप में देववंश महतो उर्फ मनीष कुमार सिंह के खिलाफ दाउदनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लाइसेंस की जांच वाराणसी से भी करायी जायेगी. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










