विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल काम करनेवालीं महिलाओं को प्रभात खबर करेगा सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल काम करने वाली महिलाओं को प्रभात खबर सम्मानित करेगा. अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रभात खबर द्वारा 16 जून को अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी जोरों पर है. समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वैसी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल काम करने वाली महिलाओं को प्रभात खबर सम्मानित करेगा. अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रभात खबर द्वारा 16 जून को अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी जोरों पर है.

आपके शहर में

विज्ञापन
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वैसी अपराजिताओं को चिह्नित किया जा रहा है जिन्होंने अपने दम पर समाज में एक अलग छाप छोड़ी है. अपने कामों के बदौलत इन महिलाओं ने न सिर्फ अपनी पहचान कायम की है बल्कि समाज के लोगों को प्रेरणा दिया है.
ऐसी अपराजिताओं को सम्मानित कर औरंगाबाद गौरवान्वित महसूस करेगा. इन महिलाओं को सम्मानित करने के बाद मशहूर बॉलीवुड व लोक गायिका कल्पना पाटोवारी की महफिल भी सजेगी. कार्यक्रम का आयोजन शहर के गेट स्कूल मैदान में होगा. शाम छह बजे से कार्यक्रम का आगाज होगा. जो देर रात तक चलेगा.
बिहार में बदलाव लाने वाली महिलाओं के नाम सजने वाली सुरमयी शाम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. खासकर युवा वर्ग काफी उत्साहित है. बॉलीवुड व लोक गायिका कल्पना पाटोवरी के गाये होली गीत, छठ गीत व कई ऐसे मशहूर गाने हैं जो श्रोताओं के जुबान पर चढ़ा हुआ है. गेट स्कूल के मैदान में समारोह के लिए भव्य स्टेज व पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. दर्शकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन