ePaper

क्रिकेट में कंचनपुर की टीम ने भटौलिया को 27 रनों से हराया

Updated at : 03 Jun 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट में कंचनपुर की टीम ने भटौलिया को 27 रनों से हराया

दाउदनगर : ओबरा प्रखंड के गोपी बिगहा खेल मैदान पर यादव क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया,जिसमें फाइनल मैच कंचनपुर और भटौलिया की टीमों के बीच खेला गया. कंचनपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी भटौलिया के टीम […]

विज्ञापन

दाउदनगर : ओबरा प्रखंड के गोपी बिगहा खेल मैदान पर यादव क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया,जिसमें फाइनल मैच कंचनपुर और भटौलिया की टीमों के बीच खेला गया. कंचनपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाये.

जवाब में खेलने उतरी भटौलिया के टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी.इस प्रकार कंचनपुर की टीम 27 रन से विजेता बनी. फाइनल मैच में बेहतर बल्लेबाजी करते हुए दयाशंकर 10 छक्के लगाते 70 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाया.
टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अशरफ आलम को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. डब्लू कुमार ,विशाल कुमार ,पंकज कुमार, सुभाष कुमार, नीतीश कुमार आदि ने आयोजन में सहयोग किया. कंचनपुर के खिलाड़ियों के कोच पंकज कुमार ने बेहतर आयोजन के लिये धन्यवाद दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन