ePaper

भूत बिसाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 21 May 2019 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
भूत बिसाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैन बिगहा गांव में बिसाही का आरोप लगाकर 60 वर्षीय वृद्ध बालदेव रिकियासन की हत्या ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कर दी. घटना मंगलवार की दोपहर की है. जानकारीके मुताबिक, गांव के ही बृक्ष भईया की मौत किसी बीमारी के कारण सोमवार की रात्रि में हो […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैन बिगहा गांव में बिसाही का आरोप लगाकर 60 वर्षीय वृद्ध बालदेव रिकियासन की हत्या ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कर दी. घटना मंगलवार की दोपहर की है. जानकारीके मुताबिक, गांव के ही बृक्ष भईया की मौत किसी बीमारी के कारण सोमवार की रात्रि में हो गयी थी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने बालदेव रिकियासन के उपर ओझा होने का आरोप लगाकर मंगलवार की सुबह उसके दरवाजे पर पहुंचगयेऔर लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.

मौत की सूचना पाकर मदनपुर थाने की पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. इधर, मदनपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि अभी तक परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं. इधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन