धान खरीद का समय खत्म लक्ष्य से पीछे रह गया जिला, कई प्रखंडों में 20 प्रतिशत भी नहीं हुई धान की खरीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिले में धान खरीद का डेट 31 मार्च को खत्म हो गया. इस सीजन में अब सरकारी स्तर पर धान की खरीद नहीं हो पायेगी. उत्पादकता की कमी के कारण इस साल निर्धारित लक्ष्य से काफी कम धान की खरीद हो पाई है. जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान नहीं […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : जिले में धान खरीद का डेट 31 मार्च को खत्म हो गया. इस सीजन में अब सरकारी स्तर पर धान की खरीद नहीं हो पायेगी. उत्पादकता की कमी के कारण इस साल निर्धारित लक्ष्य से काफी कम धान की खरीद हो पाई है. जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान नहीं खरीदा जा सका है.
जिले में एक लाख हजार 51 एमटी धान खरीद का लक्ष्य था, लेकिन धान अधिप्राप्ति की तिथि समाप्त हो जाने के बाद मात्र 96 हजार 581 एमटी धान की ही खरीद हो पाई है.
को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले में धान की उत्पादकता में कमी आने के चलते धान की खरीद प्रभावित हुई और 96 हजार 581 एमटी धान की खरीद हो पाई हैं, जो पिछले वर्ष से ज्यादा है. बताते चलें कि कई प्रखंडों में तो लक्ष्य से 20 प्रतिशत धान की भी खरीदारी नहीं हुई.
166 पैक्सों में हुई धान की खरीद
जिले में धान खरीदारी के लिए 166 पैक्सों और 11 व्यापार मंडलों का चयन किया गया था. बाकी के डिफाल्टर पैक्सों और मंडलों को भी चयनित सोसाइटी में ही टैग किया गया था. इन पैक्सों और व्यापार मंडलों में जिले के 11 हजार 557 किसानों से धान की खरीद हुई है. इधर, किसानों की मानें तो धान की खरीदारी में ढिलाई के कारण धान बिचौलियों के हाथ में चले गए.
किसान कहते है कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित करने की बात करती है लेकिन इस बेहतर सोच में क्रियान्वयन की धीमी प्रक्रिया लगातार बाधक बन रही है. धान अधिप्राप्ति के लिए 15 नवंबर से ही प्रक्रिया प्रारंभ होनी थी, लेकिन जिले में जनवरी माह में धान की खरीद शुरू हुई. यही कारण हुआ कि लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदारी नहीं हो सकी. जबकि अभी भी कई किसान धान पैक्स को देने के लिए खलिहान में रखे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




