ePaper

अगलगी से घर जल कर राख

Updated at : 04 Apr 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी से घर जल कर राख

औरंगाबाद/नवीनगर : प्रखंड के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के संतन नगर गांव निवासी रामनन्नी राम के घर में आग लगने से घर जल कर राख हो गया. बिजली तार से उत्पन्न चिन्गारी से आग लगने की बात बतायी जा रही है. पता चला कि घटना के समय ग्रामीणों द्वारा थाना को सूचना दिया गया जिसके […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/नवीनगर : प्रखंड के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के संतन नगर गांव निवासी रामनन्नी राम के घर में आग लगने से घर जल कर राख हो गया. बिजली तार से उत्पन्न चिन्गारी से आग लगने की बात बतायी जा रही है.

पता चला कि घटना के समय ग्रामीणों द्वारा थाना को सूचना दिया गया जिसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. इधर ग्रामीणों द्वारा नवीनगर -बारुण मुख्य पथ को जाम कर मुआवजा की मांग भी की गयी.
थाना के एसआई संजय कुमार, चंदन उपाध्याय समेत सशस्त्र बल द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अगलगी से मजदूर का खपरैल एवं छप्पर का घर जल गया ,जिससे लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद हुई. पीड़ित मजदूर ने थाना में आवेदन देकर हुए नुकसान की भरपाई मुआवजा के माध्यम से करने की गुहार लगायी है.
कबाड़खाने में लगी भीषण आग
औरंगाबाद शहर. बुधवार को शहर से सटे साइकिल फैक्ट्री के पास एक कबाड़खाने में अचानग आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और तेज लपटें व धुंआ उठने लगा.
कबाड़खाने में लगी भीषण आग से आसपास के औद्यौगिक प्रतिष्ठानों में अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग तत्काल उसे बुझाने में जुट गये और इसकी सूचना अग्निशमन को दी. सूचना पाकर छह दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पहुंची.
इसके बाद दो घंटे तक मशक्कत की गयी, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक कबाड़ परिसर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. कबाड़खाने में अचानक आग लग जाने से आसपास के काफी लोग वहां इक्कठा हो गये. मशक्कत के बाद जब आग बुझी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन