Bihar : औरंगाबाद में नक्सलियों ने वाहनों को जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 10:48 AM
औरंगाबाद : जिले के देव थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगन्नाथ बांध के समीप प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ता नें चार वाहनों को जला दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जगरनाथ बांध के समीप सड़क का निर्माण हो रहा था. इसी बीच गुरुवार की रात दर्जनों नक्सली आ धमके […]
औरंगाबाद : जिले के देव थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगन्नाथ बांध के समीप प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ता नें चार वाहनों को जला दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जगरनाथ बांध के समीप सड़क का निर्माण हो रहा था. इसी बीच गुरुवार की रात दर्जनों नक्सली आ धमके और वाहन को जला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली नारेबाजी करते हुए जंगल की ओर चले गये.
घटना की पुष्टि करते हुए देव के थाना अध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि वाहन जलाने की सूचना मिली है. कितने वाहनों को जलाया है गया, अभी स्प्ष्ट नहीं है. सुबह 8 बजे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी. पुलिस को भय सता रहा है कि रास्ते में नक्सलियों ने कहीं आईईडी तो नहीं बिछा रखा है. वैसे नक्सलियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










