ePaper

17 बूथों पर होगा पंचायत उपचुनाव, तैयारी पूरी

Updated at : 06 Mar 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
17 बूथों पर होगा पंचायत उपचुनाव, तैयारी पूरी

औरंगाबाद : जिले के ती प्रखंडों औरंगाबाद, रफीगंज एवं नवीनगर में 10 मार्च को पंचायत उप चुनाव कराया जायेगा. इसको लेकर मतदान कर्मियों एवं गश्ती सह मत पेटिका संग्रहण दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. कुल 17 बूथों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 176 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. सदर प्रखंड के […]

विज्ञापन
औरंगाबाद : जिले के ती प्रखंडों औरंगाबाद, रफीगंज एवं नवीनगर में 10 मार्च को पंचायत उप चुनाव कराया जायेगा. इसको लेकर मतदान कर्मियों एवं गश्ती सह मत पेटिका संग्रहण दल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. कुल 17 बूथों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 176 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया.
सदर प्रखंड के एक वार्ड सदस्य, रफीगंज के एक वार्ड सदस्य तथा नवीनगर प्रखंड के 15 वार्ड एवं पंच आदि के पद पर उप चुनाव कराया जायेगा. उपस्थित मतदान कर्मियों को मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जब आपको दूसरा नियुक्ति पत्र प्राप्त होता है तो उसमें उल्लेखित प्रखंड मुख्यालय में योगदान करना है तथा निर्धारित तिथि को प्रखंड मुख्यालय से ही मतदान सामाग्री प्राप्त करना है.
मतदान सामाग्री प्राप्त कर उसे अच्छे प्रकार से मिलान कर लेंगे, जिसमें खास-खास चीजें जैसे निर्वाचक नामावली की प्रति, अमिट स्याही, 17ए रजिस्टर, पर्ची, विभिन्न प्रकार के प्रपत्र एवं लिफाफे आदि. सभी मतदान कर्मी टीम भावना से चुनाव कार्य को संपन्न कराएंगे ताकि चुनाव कार्य ससमय बिना कोई परेशानी संपन्न हो जाए.
गश्ती सह मत पेटिका संग्राहक पदाधिकारी को बताया गया कि निर्धारित तिथि को ईवीएम तथा विभिन्न प्रकार के पेपर सील प्राप्त कर लेंगे और पोलिंग पार्टी तथा पुलिस फोर्स से तालमेल स्थापित कर बूथ पर पहुंचेंगे. मतदान वाले दिन अपने कर्तव्य निर्वहन के क्रम में चुनाव प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखेंगे. अपने क्षेत्र के सेक्टर दंडाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी से हमेशा संपर्क बनाए रखेंगे.
किसी भी मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी को अगर मतदान प्रक्रिया में कोई कठिनाई होती है तो उसके समाधान करने का प्रयास करेंगे. मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीन एवं आवश्यक प्रपत्र पीठासीन पदाधिकारी के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित वज्रगृह में जमा करेंगे. पंचायत उपचुनाव ईवीएम मशीन से होना है. इसलिए प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी कराया गया.
मॉक पोल कराने से लेकर वास्तविक मतदान प्रारंभ करने तक एवं मतदान समाप्ति के बाद अंतिम सील करने तक की जानकारी दी गई. यह हिदायत भी दी गयी कि मॉक पोल के बाद पीठासीन पदाधिकारी हर हाल में ईवीएम क्लियर कर लेंगे. मतदान कार्य में लगे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्य को बतलाया गया. साथ ही पीठासीन पदाधिकारी को भरने हेतु दिए जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी गई.
औरंगाबाद तथा रफीगंज प्रखंड के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना 10 मार्च को ही जबकि नवीनगर प्रखंड के लिए 12 मार्च को मतगणना की जाएगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोषांग पदाधिकारी मनोज पाठक, मास्टर प्रशिक्षक शशिधर सिंह विकास पासवान सहित अन्य कर्मी मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन