बिहार : औरंगाबाद में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार में औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थानाक्षेत्र में हरिहरगंज के समीप से कल रात सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक दुर्दांत नक्सली को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने आज बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड की सीमा से गिरफ्तार नक्सली का नाम अवधेश यादव है […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : बिहार में औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थानाक्षेत्र में हरिहरगंज के समीप से कल रात सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक दुर्दांत नक्सली को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने आज बताया कि पड़ोसी राज्य झारखंड की सीमा से गिरफ्तार नक्सली का नाम अवधेश यादव है जो कि मदनपुर थाना अंतर्गत लंगुराही गांव के रहने वाले हैं.
पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की कई नक्सली वारदात में पूर्व से तलाश थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










