पार्टनर बना लिये 17 लाख, अब वापस देने से इन्कार, जान मारने की भी धमकी

Updated at : 23 Dec 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टनर बना लिये 17 लाख, अब वापस देने से इन्कार, जान मारने की भी धमकी

लगायी गुहार. पार्टनशिप में धोखाधड़ी का मामला पहुंचा थाने में, जांच जारी पीएनबी के सहायक प्रबंधक सहित पांच पर दर्ज हुई प्राथमिकी औरंगाबाद कार्यालय : नये-नये स्कूल में पार्टनर के तौर पर पहले 17 लाख 68 हजार 922 रुपया लगाया और जब हिस्सेदारी व पैसे वापस नहीं हुए तब दर-दर की ठोकरे खाने लगा. काफी […]

विज्ञापन

लगायी गुहार. पार्टनशिप में धोखाधड़ी का मामला पहुंचा थाने में, जांच जारी

पीएनबी के सहायक प्रबंधक सहित पांच पर दर्ज हुई प्राथमिकी
औरंगाबाद कार्यालय : नये-नये स्कूल में पार्टनर के तौर पर पहले 17 लाख 68 हजार 922 रुपया लगाया और जब हिस्सेदारी व पैसे वापस नहीं हुए तब दर-दर की ठोकरे खाने लगा. काफी मशक्कत के बाद भी जब पैसे वापस नहीं हुए तब नगर थाना पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष ने उसकी पुकार सुनी और फिर मामले की प्राथमिकी दर्ज हुई. यह मामला शहर के ही व्यवसायी सत्यप्रकाश नारायण से जुड़ा है. सत्यप्रकाश के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पीएनबी के सहायक मैनेजर गोपाल प्रसाद, स्कूल के मकान मालिक अरुण कुमार सिंह और स्कूल संचालक राजेश कुमार सिंह व राजेश की पत्नी सीमा सिन्हा को धोखाधड़ी करने का आरोपित बनाया गया है.
सत्यप्रकाश द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी में धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला दिखता है. सत्यप्रकाश की माने तो विराटपुर मुहल्ले के राजेश कुमार सिन्हा ने उससे संपर्क कर संत कैथोलिक इंटरनेशनल स्कूल (सैनिक स्कूल) में साझेदार बनने का ऑफर दिया.पहले विद्यालय नगर थाना के समीप खोली गयी थी. विजय कॉम्प्लेक्स के मालिक महेंद्र पासवान को 3 लाख रुपये अग्रिम देकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह पर उनका मकान किराये पर लिया,पर समय से लंबित कार्य पूरा नहीं होने के कारण विद्यालय नहीं खुल सका. जिसके बाद पोखरा मुहल्ला में अरुण सिंह से संपर्क स्थापित कर विद्यालय खोलने की बात चली. उनसे 7 लाख रुपये अग्रिम राशि और 2 हजार प्रतिमाह किराया तय किया गया. विद्यालय संचालन होने के क्रम में राजेश कुमार सिन्हा एवं मेरे नाम से इंडियन बैंक में एकाउंट खोला गया,ताकि उससे लेन-देन हो सके. श्री सिन्हा की पत्नी सीमा सिन्हा के कहने पर नगर थाना के समीप वाले पंजाब नेशनल बैंक में ऋण के लिए आवेदन दिया. वहां सहायक मैनेजर गोपाल प्रसाद से संपर्क स्थापित किया. मैनेजर ने लोन पास करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद विद्यालय के विभिन्न मदो में राशि खर्च करने हेतु 10 लाख 68 हजार 922 रुपये समय-समय पर दिया ,जिसका अभिश्रव भी है,लेकिन जब विद्यालय का हिसाब-किताब लेने राजेश कुमार सिन्हा पर दबाव बनाया तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि विद्यालय में उनका कुछ भी नहीं है और हिसाब भी नहीं देंगे.जान मारने की धमकी भी दी. मकान मालिक अरुण कुमार सिंह से अग्रिम के सात लाख रुपये की मांग की तो वे भी गुस्सा में आ गये. सत्यप्रकाश ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि राजेश कुमार सिन्हा ,इनकी पत्नी सीमा सिन्हा, सहायक मैनेजर गोपाल प्रसाद और मकान मालिक अरुण कुमार सिंह ने एक साजिश के तहत धोखाधड़ी कर 17 लाख 68 हजार 922 रुपये ठग लिया. अब पैसे की मांग करने पर ये जान से मारने की धमकी दे रहे है. नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन