कुख्यात अपराधी गुड्डू चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल
Updated at : 21 Dec 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह सिन्हा काॅलेज मोड़ के समीप से कुख्यात व वांछित अपराधी गुड्डू पासवान निवासी लोहानी थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए नगर थाना के दारोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि यह […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह सिन्हा काॅलेज मोड़ के समीप से कुख्यात व वांछित अपराधी गुड्डू पासवान निवासी लोहानी थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए नगर थाना के दारोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि यह नगर थाना कांड संख्या 240/17 में जेवर लूट व आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था. पुलिस इसे गिरफ्तारी के लिए पिछले काफी दिनों से प्रयासरत थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए शहर में घूम रहा है.
सूचना के आधार पर इसे सिन्हा काॅलेज मोड़ से गिरफ्तार किया गया. दारोगा ने बताया कि इसके ऊपर मुफस्सिल एवं बारुण थाना में हत्या, लूट, डकैती के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. यही नहीं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से इसे सजा दिलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




