स्कूल में बम लगानेवाला नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated at : 14 Dec 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर थाना पुलिस और सीआरपीएफ 153 ई बटालियन के संयुक्त छापेमारी में वर्षो से फरार नक्सली सुदेश जी उर्फ सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. वैसे यह चिल्लमी गांव का रहनेवाला है और इसकी गिरफ्तारी उमगा सूर्यमंदिर से की गयी है. मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि सुदेश जी के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर थाना पुलिस और सीआरपीएफ 153 ई बटालियन के संयुक्त छापेमारी में वर्षो से फरार नक्सली सुदेश जी उर्फ सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. वैसे यह चिल्लमी गांव का रहनेवाला है और इसकी गिरफ्तारी उमगा सूर्यमंदिर से की गयी है. मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि सुदेश जी के खिलाफ मदनपुर थाना में 239/09 कांड वर्ष 2009 दर्ज किया गया था.
सुदेश जुड़ाही स्कूल में बम लगाने और पुलिस पर हमला करने के मामले में शामिल था. पुछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इधर मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने उसे अचानक उठा लिया और फिर उसके निशानदेही कई घंटो तक छापेमारी की.
पुलिस को अन्य नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी में मदद मिलने की उम्मीद थी, पर ऐसा हुआ नही. हालाकि पुछताछ के दौरान उसने कई अहम बातों की जानकारी दी है. तो दूसरे तरफ एक चर्चा यह भी है की पुलिस ने सुबह-सुबह उसे उसके घर से उठाई. परिजन अचानक परेशानी में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




