ePaper

बिहार : औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

Updated at : 11 Sep 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

औरंगाबाद : प्रखर नेत्रीएवं बिहारके औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रही. बीती रात लगभग एक बजे दिल्ली के स्कॉट हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर जैसे ही शहर में आई लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी और सबों ने उनकी आत्मा की शान्ति के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : प्रखर नेत्रीएवं बिहारके औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रही. बीती रात लगभग एक बजे दिल्ली के स्कॉट हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर जैसे ही शहर में आई लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी और सबों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए इश्वर से प्रार्थना की. वह पिछले एक वर्ष से बीमार चल रही थी. उन्होंने वर्ष 1999 से लेकर 2004 तक औरंगाबाद लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये.

श्यामा सिंह का जन्म 26 नवंबर 1942 को भारत के पहले फाइनेंस सेक्रेटरी टीपी सिंह के घर हुआ था. उनकी मां माधुरी सिंह भी दो बार पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से लोक सभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा पटना में ही हुई और दिल्ली के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से इतिहास विषय से उन्होंने स्नातक किया. शिक्षा ग्रहण करने के बाद श्यामा की शादी बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के पोते तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह के पुत्र आइपीएस अधिकारी व पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार से हुई, जिन्होंने सेवानिवृति के बाद राजनीति में प्रवेश करते हुए औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

श्यामा सिंह के निधन से औरंगाबाद में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके पैतृक गांव पोईवां में भी परिजन शोक मग्न हैं, गांव के पूर्व मुखिया व छोटे साहब के भाई कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने श्यामा सिंह की मृत्यु को अपने परिवार, जिले व देश के लिए अपूर्णिय क्षति बताया. आगे उन्होंने बताया पूरे देश से लोग अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन