कैंसर पीड़ित महिला को है मदद की जरूरत

Updated at : 02 Aug 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित महिला को   है मदद की जरूरत

समाजसेवी की पहल पर डीएम से मिली मदद गोह. लगभग एक वर्ष से कैंसर के कारण जीवन और मौत से जूझ रही पोखराहा निवासी विनय रविदास की पत्नी सोनवा देवी को लेकर प्रखंड के दादर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वेकेंटेश शर्मा, डीएम कंवल तनुज से मिले और उनसे आर्थिक सहयोग की अपील की. श्री शर्मा ने […]

विज्ञापन
समाजसेवी की पहल पर डीएम से मिली मदद
गोह. लगभग एक वर्ष से कैंसर के कारण जीवन और मौत से जूझ रही पोखराहा निवासी विनय रविदास की पत्नी सोनवा देवी को लेकर प्रखंड के दादर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वेकेंटेश शर्मा, डीएम कंवल तनुज से मिले और उनसे आर्थिक सहयोग की अपील की. श्री शर्मा ने बताया कि सोनवा देवी की स्थिति देख कर डीएम काफी द्रवित हो उठे और तत्काल आर्थिक रूप से सहयोग किया. साथ ही, जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद का आश्वासन दिया. श्री शर्मा ने बताया कि सोनवा देवी का इलाज महावीर कैंसर संस्थान पटना से चल रहा है.
जो दवा वहां दी जा रही है, उसने अपना प्रभाव देना बंद कर दिया है. दूसरी, दवा खरीदने के लिए विनय रविदास के पास पैसे नहीं हैं. चंद्रकांति देवी फाउंडेशन के डाॅ सुनील कुमार का कहना है कि सोनवा का इलाज एम्स दिल्ली में ही संभव है और उन्होंने इसकी व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया है, लेकिन दिल्ली जाने और जो रहने में खर्च आयेगा. उसकी व्यवस्था कराने के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है. श्री शर्मा ने बताया कि उनके सहयोग से कई रोगियों का इलाज एम्स में चल रहा है. डीएम ने कहा कि अगर इस प्रकार की जरूरत पड़े, तो उन्हें अवश्य याद करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन