हादसे में व्यवसायी की मौत विरोध में जाम की सड़क
Updated at : 01 Aug 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही गांव के समीप एनएच दो पर सोमवार को बाइक-बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यवसायी की मौत घटनास्थल पर ही गयी़ जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शहर के कलामी मोहल्ला निवासी मो असलम खान व मो हासिम दोनों एक बाइक पर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंजुराही गांव के समीप एनएच दो पर सोमवार को बाइक-बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यवसायी की मौत घटनास्थल पर ही गयी़ जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शहर के कलामी मोहल्ला निवासी मो असलम खान व मो हासिम दोनों एक बाइक पर सवार होकर डेहरी जा रहे थे. जैसे ही मंजुराही गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मो असलम खान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी व मो हासिम गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर हाइवे पेट्रोलिंग के अधिकारियों ने अपने एंबुलेंस में मो हासिम को रखकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.
जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं घटना के विरोध में आस-पास के लोग एनएच दो को जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार व खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने सड़क से जाम हटाने के लिए समझाया तो लोग नहीं माने व मुआवजा देने की मांग की. मुखिया ने कहा कि मुआवजा हम प्रशासन से दिलवा देंगे.
यदि प्रशासन के लोग नही देंगे तो हम देंगे. तब जाकर सड़क जाम हटा और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मुखिया ने एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद से बात कर मुआवजा दिलवाने का काम किया. वहीं घटना को अंजाम देने वाला बोलेरो को पुलिस ने पीछा कर जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि मृतक का जसोइया मोड़ के पास टायर का दुकान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




