कामाबिगहा में मकान को किया सील, कोर्ट को सौंपेंगे चाबी
Updated at : 31 Jul 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पुलिस के साथ कब्जा हटाने पहुंचे थे सीओ औरंगाबाद कोर्ट : रविवार को न्यायालय के आदेश पर सदर अंचलाधिकारी शंकरलाल विश्वास ने पुलिस दल-बल के साथ कामा बिगहा गांव पहुंचे और नरेश साव को घर के कब्जा दिलवाया. सीओ ने बताया कि व्यवहार न्यायालय में नरेश साव ने शत्रुध्न यादव के […]
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर पुलिस के साथ कब्जा हटाने पहुंचे थे सीओ
औरंगाबाद कोर्ट : रविवार को न्यायालय के आदेश पर सदर अंचलाधिकारी शंकरलाल विश्वास ने पुलिस दल-बल के साथ कामा बिगहा गांव पहुंचे और नरेश साव को घर के कब्जा दिलवाया. सीओ ने बताया कि व्यवहार न्यायालय में नरेश साव ने शत्रुध्न यादव के खिलाफ वाद संख्या 5/12 दायर किया था.
न्यायालय में 5 वर्षो तक चली सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने नरेश साव को घर पर कब्जा दिलवाने के आदेश पारित किया. उसके बाद डीएम ने दंडाधिकारी के रूप में सीओ को दल-बल के साथ भेजा और घर पर कब्जा दिलवाया गया. हालांकि, घर में अभी सीमेंट और खाद की दुकान चलती थी, जिसके कारण काफी मात्रा में सीमेंट व खाद गोदाम में था. सीओ ने सामान समेत दुकान को सील कर दिया. वहीं नरेश साव को कहा कि ताले की चाभी न्यायालय में जमा रहेगा.
जब न्यायालय द्वारा सामान खाली करने का आदेश हो जायेगा, तब उनको घर में रहने की अनुमति दे दी जायेगी. ज्ञात हो कि 2011 में इस जमीन को कामा बिगहा निवासी जगत प्रकाश रवि उर्फ मनोज सिंह ने शत्रुध्न यादव से खरीदी थी. जगत प्रकाश ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई और आज अचानक अधिकारी हमारे जमीन को कब्जा दिलाने आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




