हमले में पिता- पुत्र घायल
Updated at : 30 Jul 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन विवाद में 10-12 लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ कर दिया घटना को अंजाम औरंगाबाद कार्यालय : उचौली गांव में 11 एकड़ जमीन को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद में एक परिवार पर शुक्रवार की मध्यरात्रि 10-12 लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर हमला कर दिया. इस दौरान रामजीत सिंह व उनके पुत्र […]
विज्ञापन
जमीन विवाद में 10-12 लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ कर दिया घटना को अंजाम
औरंगाबाद कार्यालय : उचौली गांव में 11 एकड़ जमीन को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद में एक परिवार पर शुक्रवार की मध्यरात्रि 10-12 लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर हमला कर दिया. इस दौरान रामजीत सिंह व उनके पुत्र त्रिवेणी सिंह और बहु रति देवी की जमकर पिटाई की. पीड़ितों ने इस बारे में अपने ही गोतिया रामदेनी सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह व अन्य लोगों को आरोपित बताया है. घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्र को इलाज के लिए लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया.
इस बारे में त्रिवेणी सिंह ने कहा कि शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे के करीब अचानक घर का दरवाजा तोड़कर वे लोग घर में घुस गये और ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गौरतलब है कि रामदेनी सिंह और रामजीत सिंह के परिवार के बीच वर्षों से 11 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. कई बार दोनों परिवार के बीच कहासुनी व मारपीट हो चुकी है. इस घटना में रामजीत सिंह ने अपने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर घायल करने कह बात कही है. इस बारे में मदनपुर थाना अध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




