जातिसूचक शब्दाें का प्रयोग करने पर औरंगाबाद में मुखिया गिरफ्तार

Updated at : 26 Jul 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
जातिसूचक शब्दाें का प्रयोग करने पर औरंगाबाद में मुखिया गिरफ्तार

औरंगाबाद :अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के एक मामले में जिले के ओबरा प्रखंड की भरूब पंचायत के मुखिया बृजकिशोर सिंह को एससी-एसटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बुधवार सुबह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंच कर मुखिया को घर से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि 20 […]

विज्ञापन

औरंगाबाद :अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के एक मामले में जिले के ओबरा प्रखंड की भरूब पंचायत के मुखिया बृजकिशोर सिंह को एससी-एसटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बुधवार सुबह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंच कर मुखिया को घर से गिरफ्तार किया.

थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि 20 नवंबर, 2016 की सुबह भरूब गांव के ही उमेश पासवान, उसकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र राहुल कुमार को मुखिया सहित पांच लोगों ने घर के दरवाजे पर मारपीट की थी. इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी मुखिया ने किया था.

प्राथमिकी में उमेश पासवान ने कहा था कि जब वह अपने घर पर था, उसी समय मुखिया सहित गांव के कई लोग वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए जातिसूचक वाक्य का प्रयोग किया. पत्नी को अर्धनग्न कर पिटाई भी की. इसके पीछे एकमात्र कारण दलितों के लिए मेरे द्वारा किया जा रहा कार्य मुखिया को रास नहीं आना है.

गिरफ्तारी के बाद जेल जा रहे मुखिया बृजकिशोर सिंह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत पूर्व मुखिया के इशारे पर मुझे फंसाया गया है. अवैध रूप से हो रहे नाली के निर्माण पर रोक लगाने के एवज में मुझे जेल जाना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन