मां पर हमला कर अगवा किये बच्चे को मार डाला, सिंचाई विभाग के हौज से बरामद हुआ शव

Updated at : 28 Jan 2021 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
मां पर हमला कर अगवा किये बच्चे को मार डाला, सिंचाई विभाग के हौज से बरामद हुआ शव

गोह के उपहारा से दो दिन पूर्व मां पर हमला कर अपहरण किये गये मासूम धैर्य का शव मंगलवार को उपहारा पुलिस ने पुनपुन नदी के किनारे सिंचाई विभाग के पानी से भरे हौज से बरामद किया.

विज्ञापन

गोह (औरंगाबाद). गोह के उपहारा से दो दिन पूर्व मां पर हमला कर अपहरण किये गये मासूम धैर्य का शव मंगलवार को उपहारा पुलिस ने पुनपुन नदी के किनारे सिंचाई विभाग के पानी से भरे हौज से बरामद किया.

मासूम का शव मिलने की सूचना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की कार्रवाई शुरू की.

घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची और काफी देर तक सुराग हासिल करने में लगी रही. हालांकि टीम को कुछ भी सफलता हासिल नहीं हुई.

इधर, उपहारा में अपहृत मासूम का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से साफ मना कर दिया. परिजन एसएफएल की टीम को बुला कर जांच कराने की मांग कर रहे थे.

मंगलवार की सुबह से बुधवार की शाम चार बजे तक शव पड़ा रहा. अंतत: एसएफएल की टीम पहुंची और नमूना लेने के बाद ग्रामीण व परिजन शांत हुए. आखिरकार 36 घंटे बाद पुलिस शव उठाने में कामयाब रही. वैसे मंगलवार की पूरी रात घटनास्थल पर ही उपहारा थाने की पुलिस कैंप करती रही.

ज्ञात हो कि विगत 24 जनवरी की मध्य रात्रि स्व मुन्ना सिंह के घर अपराधियों ने घुस कर उनकी पत्नी रंजू देवी पर जानलेवा हमला कर साथ में सोये धैर्य का अपहरण कर लिया था.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पड़ताल ही कर रही थी कि गांव से चंद दूरी पर सिंचाई विभाग के हौज में शव पाये जाने की सूचना मिली.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन