ePaper

वैशाली में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित दो दर्जन घायल, छह गंभीर

Updated at : 06 Sep 2021 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित दो दर्जन घायल, छह गंभीर

महुआ थाने के बदनपुर मिल्की गांव में शनिवार की रात मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर आरोपित के परिजन व ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व तलवार-भाले से हमला बोल दिया.

विज्ञापन

महुआ (वैशाली) . महुआ थाने के बदनपुर मिल्की गांव में शनिवार की रात मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर आरोपित के परिजन व ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व तलवार-भाले से हमला बोल दिया. हमले में थानाध्यक्ष समेत लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये, जिनमें छह की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

पुलिसकर्मियों ने वहां से भाग कर जान बचायी. इसकी सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और देखते-ही-देखते पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है.

वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का महुआ के एक नर्सिंग होम व सदर अस्पताल, हाजीपुर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार महुआ थाना कांड संख्या 408/21 के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष कृष्णा नंद झा व केस के आइओ आशुतोष शुक्ला पुलिस टीम के साथ बदनपुर मिल्की गांव पहुंचे थे.

आरोपित को गिरफ्तार करते ही उसके परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस लौट गयी. कुछ देर बाद पुन: बड़ी संख्या में जवानों के साथ छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. लाठी, तलवार व भाले से हमला बोल दिया.

हमले में थानाध्यक्ष कृष्णा नंद झा, एएसआइ अरुण शर्मा, शिवेंद्र नारायण सिंह, चौकीदार अंकित कुमार, रामईश्वर कुमार व रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, एसआइ चंद्रगुप्त सिंह, आशुतोष शुक्ला, रामाशंकर साह, अजित श्रीवास्तव, संतोष कुमार पंकज, राकेश मोहन, अभय कुमार, एएसआइ निरंजन सिंह, चौकीदार मो नसीम, प्रमोद कुमार, डीएपी के जवान समेत आदि भी जख्मी हो गये.

महुआ की एसडीपीओ पूनम केसरी ने कहा कि नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. थानाध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारी व तीन चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गये. 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हमलावरों को बख्शा नहीं जायेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन