करपी में संचालित एकलव्य रगबी प्रशिक्षण केंद्र बंद, खिलाड़ियों में निराशा

Updated:
विज्ञापन
arwal news

ग्राउंड में खेलते खिलाड़ी

Arwal News: अरवल के करपी में संचालित एकलव्य रगबी प्रशिक्षण केंद्र बंद होने के कारण खिलाड़ियों में काफी निराशा है. प्रशिक्षण बंद होने से उभरते खिलाड़ियों का भविष्य अधर में है. इसे दोबारा चालू कराने के लिए जिले के खिलाड़ी कई बार डीएम, जिला खेल पदाधिकारी और स्थानीय विधायक से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई ठोस सुनवाई नहीं हो पाई है.

विज्ञापन

Arwal News: (निशिकांत की रिपोर्ट) अरवल जिले के करपी में संचालित एकलव्य रगबी प्रशिक्षण केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना के बंद हो जाने से खिलाड़ियों में भारी निराशा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण केंद्र लंबे समय से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा था, लेकिन केंद्र बंद होने के बाद अब खिलाड़ियों के सामने अभ्यास और प्रशिक्षण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

खिलाड़ी कई बार लगा चुके हैं गुहार

प्रशिक्षण केंद्र को दोबारा चालू कराने के लिए जिले के खिलाड़ी कई बार डीएम, जिला खेल पदाधिकारी और स्थानीय विधायक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। खिलाड़ियों का कहना है कि जिला प्रशासन और संबंधित खेल संघ इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

बंद होने वाले सूची में पहले करपी का नाम नहींं था

जानकारी के अनुसार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने कुछ प्रशिक्षण केंद्रों को बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन करपी केंद्र को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई। वहीं बिहार भर में संचालित 18 प्रशिक्षण केंद्रों की जारी सूची में भी करपी का नाम शामिल नहीं है। इससे खिलाड़ियों में असमंजस और मायूसी का माहौल है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी गगन समझ, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, लक्ष्य लाल और गौतम कुमार ने बताया कि केंद्र बंद होने के कारण उनका नियमित प्रशिक्षण पूरी तरह ठप हो गया है। खिलाड़ियों ने कहा कि यदि जल्द केंद्र शुरू नहीं हुआ तो उनकी तैयारी और भविष्य दोनों प्रभावित होंगे।

खिलाड़ियोंं ने क्या कहा?

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कोमल कुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र बंद होने से नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीते हैं, इसके बावजूद प्रतिभाओं के साथ अन्याय हो रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांशु भारती ने भी प्रशिक्षण केंद्र को जल्द शुरू करने की मांग की। प्रशिक्षक कृष्णा कुमार ने बताया कि केंद्र चालू कराने के लिए वे डीएम, जिला खेल पदाधिकारी और भाजपा विधायक मनोज शर्मा से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क कर केंद्र को पुनः शुरू कराने का आश्वासन मिला है, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सरकार एवं खेल प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई कर प्रशिक्षण केंद्र को पुनः चालू करने की मांग की है, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Also Read: पत्नी के साथ बिहार पहुंचे गौतम अदाणी, सारण में दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क की रखी नींव

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन