अरवल में स्कूल पहुंची अभया ब्रिगेड, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और डायल 112 की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर संडा मध्य विद्यालय में जानकारी देते हुए

अरवल में राजकीय मध्य विद्यालय, फतेहपुर संडा में अभया ब्रिगेड (पिंक पेट्रोलिंग) की टीम ने छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध से बचाव के उपाय और आपातकालीन सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

अरवल में एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) अभया ब्रिगेड की टीम ने राजकीय मध्य विद्यालय, फतेहपुर संडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने छात्राओं और छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई. टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में कानून उनके अधिकारों की रक्षा करता है और समय पर शिकायत करना बेहद जरूरी है.

साइबर अपराध से बचाव के बताए आसान उपाय

अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया. साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए. टीम ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.

डायल 112 और महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी

कार्यक्रम के दौरान थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन सेवा डायल 112 की जानकारी भी छात्राओं को दी गई. इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से भी उन्हें अवगत कराया गया, ताकि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक रह सकें.

आत्मविश्वास के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं से आत्मविश्वासी बनने, किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और सुरक्षा से जुड़े संसाधनों का निडर होकर उपयोग करने की अपील की. साथ ही विद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं से सुरक्षित, जागरूक और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया.

अरवल: राशन कार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की आपूर्ति विभाग


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन