ePaper

लालटेन युग में रहने को विवश हैं ग्रामीण

Updated at : 08 Mar 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
लालटेन युग में रहने को विवश हैं ग्रामीण

किंजर, अरवल : नीतीश कुमार के सुशासन में किंजर माली टोला के लोग आज भी लालटेन युग में रहने को विवश हैं. हालत यह है कि लगभग पचास घर माली जाती के लोग इस टोला में निवास करते हैं. सभी लोगों ने बिजली विभाग में पैसा जमा कर उपभोक्ता भी बने आनन-फानन में विभाग के […]

विज्ञापन

किंजर, अरवल : नीतीश कुमार के सुशासन में किंजर माली टोला के लोग आज भी लालटेन युग में रहने को विवश हैं. हालत यह है कि लगभग पचास घर माली जाती के लोग इस टोला में निवास करते हैं. सभी लोगों ने बिजली विभाग में पैसा जमा कर उपभोक्ता भी बने आनन-फानन में विभाग के द्वारा बिजली का कुछ खंभा गाड़ दिया गया.

साथ में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी वर्षों पहले लाकर रख दी गयी. उपभोक्ताओं कि माने तो विभाग में दौड़ते-दौड़ते परेशान हो गये. फिर भी पोल का तार एवं ट्रांसफॉर्मर चालू नहीं हुई. यहां के निवासी दूर के घरों में जलता बल्ब देख कर संतोष करने पर मजबूर है. स्थानीय विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा से भी बिजली कि गुहार लगायी थी पर गरीबों की सुनने वाला कोई नजर नहीं आता. यहां के लोगों को लगता है किनके पास जाऊं कि बिजली मिलने लगे. स्थानीय विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा से भी बिजली की गुहार लगायी गयी थी पर गरीबों की सुनने वाला कोई नजर नहीं आता. स्थानीय निवासी ज्ञान विहार स्कूल के संचालक केदार प्रसाद का कहना है कि थक हार कर बिजली के लिए आंदोलन के लिए उतरना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन