वाहन जांच में 24 बोतल विदेशी शराब बरामद
Updated at : 16 Feb 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : शराब तस्कर के खिलाफ अरवल पुलिस को सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी वाहन जांच में अरवल थाने की पुलिस ने 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की. इस बात की पुष्टि थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप झारखंड […]
विज्ञापन
अरवल : शराब तस्कर के खिलाफ अरवल पुलिस को सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी वाहन जांच में अरवल थाने की पुलिस ने 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की. इस बात की पुष्टि थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप झारखंड से पटना जा रही है. इसके बाद वाहनों की जांच शुरू की गयी. जांच के क्रम में सोहसा ट्रांसपोर्ट नामक बस से 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




