मुखिया व पड़ोसी के बीच हुई मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : दीपावली पर्व पर देर शाम पटाखा छोड़ने के विवाद में जामुक पंचायत के मुखिया व पड़ोसी के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग थाने में प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. जिसमें चार-चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
जहानाबाद : दीपावली पर्व पर देर शाम पटाखा छोड़ने के विवाद में जामुक पंचायत के मुखिया व पड़ोसी के बीच मारपीट हुई. मारपीट की घटना को लेकर दोनों तरफ से अलग-अलग थाने में प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. जिसमें चार-चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुखिया साधु पासवान एवं पड़ोसी कारू पासवान के बीच पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ.
कल्पा ओपी अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष के लोग छोड़े जा रहे पटाखा से जानवर भड़कने की बात कह पटाखा छोड़ने से मना कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तथा दोनों तरफ से लोग मारपीट पर उतारू हो गये. मारपीट की हुई घटना में एक पक्ष के कारू पासवान एवं दूसरे पक्ष के मुखिया की पत्नी घायल हो गयी. घायलों के लिखित शिकायत पर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










