वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 6 अगस्त तक करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (वीकेएसयू), आरा ने पोस्टग्रेजुएट (पीजी) फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2026-28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य छात्र 30 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ने सभी स्टूडेंट्स को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी (वीकेएसयू), आरा ने पोस्टग्रेजुएट (पीजी) फर्स्ट सेमेस्टर यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम (सत्र 2026-28) में एडमिशन के लिए आधिकारिक रूप से ऑनलाइन आवेदन की तारीख जारी कर दी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सभी योग्य और इच्छुक स्टूडेंट्स 30 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण अध्यक्ष ओपी राय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में यह साफ किया गया है कि यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी पीजी विभागों और कॉलेजों में फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

सावधानी बरतने और समय पर आवेदन करने की सलाह

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी सभी जानकारी पूरी सावधानी और सही तरीके से भरें, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स वीकेएसयू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल https://vksuadm.samarth.edu.in पर जाकर तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. साथ ही, यूनिवर्सिटी ने सभी स्टूडेंट्स से यह भी अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें.

जारी सूचना की कॉपी यूनिवर्सिटी के सभी पीजी विभागों के अध्यक्षों, कॉलेजों के प्रिंसिपलों और वीसी व रजिस्ट्रार ऑफिस को जरूरी कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई है.

Also Read : राजगीर : भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कॉलेज में काउंसलिंग सेल की शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन