दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

कोईलवर थाना पुलिस द्वारा चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में एक वर्ष फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

आरा. कोईलवर थाना पुलिस द्वारा चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में एक वर्ष फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र से गुरुवार की शाम की गयी. गिरफ्तार आरोपितों में बबुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी राज किशोर राय एवं सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी पवन कुमार शामिल है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गयी. बता दें कि बीते 1 मई की रात कोईलवर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित कमालूचक गदहिया बालू घाट पर बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी की गयी थी. इस दौरान बालू घाट पर काम कर रहे सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार महतो एवं तुलसी राय का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन राय की मौत हो गयी थी. जबकि उसी गांव के निवासी स्व रजक महतो का 40 वर्षीय पुत्र पूर्णमासी महतो जख्मी हो गया था. घटना के बाद मृतक विकास महतो के पिता हूंगी महतो द्वारा बबुरा थाना क्षेत्र पचरुखिया कला गांव निवासी सत्येंद्र पांडेय, उसके बेटे नीरज पांडेय एवं उसी थाना क्षेत्र के पचरुखिया राजापुर गांव निवासी गुड्डू राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. वहीं पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड मामले में अभी तक करीब 32 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार दोनों आरोपितों का नाम सामने आया था. इधर, पुलिस ने एक वर्ष में ही इस दोहरे हत्याकांड में शामिल लगभग सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन