ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में मंगलवार की दोपहर ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव निवासी 42 वर्षीय रामजी चौधरी हैं. वह ताड़ के पेड़ से ताड़ी फल उतरकर बेचने का काम करते हैं. इधर, जख्मी अधेड़ के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह गांव में ताड़ी फल उतारने को लेकर ताड़ के पेड़ पर चढ़ रहे थे. उसी दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन